पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी ने शातिर बदमाशों का,जारी किया एन.एस.ए.का वारंट

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाना प्रभारी सहदेव राम साहू से मिली जानकारी अनुसार राजा सोनकर पिता दुर्जन सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी बापू नगर नहर के किनारे एवं साजन उर्फ अमन सोनकर पिता गंगाराम सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी बापू नगर दोनों अपराधी प्रवृत्ति के है राजा सोनकर के विरूद्ध हत्या का प्रयास,अवैध वसूली,अवैध शराब एवं गांजे की तस्करी,चोरी, लूट,मारपीट के 40 अपराध तथा साजन उर्फ अमन सोनकर के विरूद्ध अवैध वसूली,आर्म्स एक्ट,घर में घुसकर मारपीट, तोडफोड के 7 अपराध पंजीबद्ध है,इनके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर की कार्यवाही भी की गयी,किंतु दोनों बदमाशों की आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहे थे,जिनकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दोनों बदमाशों के विरूद्ध एन.एस.ए.का प्रकरण जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी के द्वारा दोनों बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए.के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश राजा सोनकर एवं साजन उर्फ अमन सोनकर को जारी एन.एस.ए. के वारंट में आज दिनॉक 12-6-2022 को विधिवत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।



