जनभगीदारी से ही सम्भव तालाबों का संरक्षण:राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र। जल है तो कल है। आज वाटर लेबिल 140 से अधिक नीचे जा चुका हैं। जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अभी से देखने को मिल रहा है। यह समस्या क्षेत्रीय ना होकर राष्ट्रीय समस्या बन गई है। सरकारों के साथ साथ इसे जनभागीदारी के सहयोग से ही तालाबों को सहेजने का कार्य संभव है। यह कार्य बिना जनभगीदारी के सम्भव भी नही है यह बात साँसद राकेश सिंह ने पीएम के आह्वान पर 75 सरोवरों के निर्माण एवँ जलसंरक्षण अभियान की शुरुआत करते हुए इमरती तालाब गढ़ा के साफ सफाई अभियान के दौरान कही। धरती माँ हम सबकी प्यास बुझाती है। आज कंक्रीट के जंगलों के कारण धरती ही प्यासी है,वाटर लेबिल लगातार नीचे जा रहा है। हमारे पूर्वजों द्वारा जल संरचनाओं के रूप समृद्धशाली धरोहरे को सहेजने संवारने का कार्य समाज को मिलकर करना होगा जिसकी शुरुआत सभी जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं के साथ जबलपुर गढ़ा क्षेत्र के इमरती तालाब में श्रमदान करके की गई।




