झुंझ ग्राम में बस अनियंत्रित होकर पलटी,5 घायल

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम से मिली जानकारी अनुसार सुबह ग्राम झुंझ के पास बस पलटने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को बस क्र एमपी 15 पी ए 0194 पल्टी हुयी हालत में मिली बस में सवार विश्राम विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खमरवानी,शिवराज सिंह कुशराम उम्र 50 वर्ष,श्रीमती जैन बाई कुशराम उम्र 45 वर्ष, श्रीमती झम्मी बाई मार्केा उम्र 55 वर्ष , श्रीमती लीलाबाई मरावी उम्र 55 वर्ष सभी निवासी ग्राम ददरगवां के घायल अवस्था में मिले जिन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल कुण्डम भिजवाया गया। यह बस ग्राम खमरवानी से जबलपुर के लिये सुबह 8-45 चलती है जो अनियंत्रित होकर ग्राम झुंझ के पास लगभग 9 बजे पलट गयी बस मे कुल 15 सवारी बैठी हुयी थी।



