जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जन्म लयो अंजनी को लाल, वानरो ने बजाये ढोल थाल

जबलपुर दर्पण। जन्म लयो अंजनी को लाल, वानरो ने बजाये ढोल थाल, बंट रहे फल और मिठाईया घर घर बजे बधाईया, श्रीराम जय राम जय जय राम के 1008 संकीर्तन, संगीत मय सुदंर कांड और बधाई गीतो के साथ श्री राम जी, हनुमान जी महाराज की आरती श्रीराम मंदिर मदनमहल में संपन्न हुई। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पं रामकुशल पांडे, गुलशन मखीजा और समिति सदस्यो ने आरती उतारी। प्रातःकाल ध्वजारोहण, वैदिक पूजन श्री हनुमान जी का जन्मआरती, भजन प्रसाद मे लडडू का भोग लगा।
1 बजेसे भंडारे महाप्रसाद मे हजारो हजार भक्तो ने हनुमान जी महाराज के भंडारे लंगर मे प्रसाद प्राप्त किया।



