नरसिंह पीठ मे अनवरत प्रवाहमान है गुरू परंपरा

जबलपुर दर्पण। सद्गुरूओ की कृपा से सदैव समाज का मंगल होता है। सनातन परापंराओ के ध्वजवाहक जगद्गुरुदेव श्रीश्यामदेवाचार्य महाराज ने धर्म जागरण के लिए सर्वस्व समर्पित कर दिया। गुरूदेव ने भक्त , भगवान और समाज को जागृत कर समृद्ध राष्ट्र के लिए विशेष योगदान दिया।पूज्य श्री जगत गुरुदेव भगवान के पावन पुण्यतिथि के अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामस्वरूपाचार्य जी महाराज श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य, विश्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज, बडे भक्तमाल मंहत कौशल किशोर दास महाराज (अयोध्या) नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी नरसिंह दास महाराज, के एवं सभी संत महंत के सानिध्य में पूज्य श्री महामंडलेश्वर रामचंद्र दास शास्त्री गुरु, जगद्गुरुदेव डा श्रीश्यामदेवाचार्य महाराज के लोक विग्रह मंदिर का श्री नरसिंह मंदिर परिसर में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज श्रीमद्भागवत महापुराण, राम कथा व संत सम्मेलन मे महामंडलेश्वर श्रीकेशव दास महाराज, दीदी ज्ञानेश्वरी, डा स्वामी मुकुंद दास महाराज, अशोक तिवारी ( राष्ट्रीय समन्वयक विहिप), स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी रामकृष्ण दास सहित देश भर की देव पीठो से शताधिक से अधिक संतो का समागम हुआ। इस अवसर पर नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार, सनातन धर्म महासभा जाबलिपुरम के भगवान जी धीरावाणी, डा दीपक बहरानी, श्याम साहनी, चंद्र कुमार भनोत, अशोक मनोध्याय, गुलशन माखीजा, लकी भाटिया, आचार्य वासुदेव शास्त्री ,पं रोहित दुबे, शरद काबरा, डा अखिलेश गुमाश्ता, डा पवन स्थापक, डा हितेश अग्रवाल, प्रवेश खेडा, राजेन्द्र इंदु प्यासी , डा एच पी तिवारी, डा संदीप मिश्रा, रमेश पाठक, लोकराम कोरी, विष्णु पटेल, जगदीश साहू,राजेन्द्र यादव , विध्येश भापकर , सहित श्रृध्दालुओ की उपस्थिति रही।



