जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हनुमान जी की रसोई संस्था ने वितरित किये वस्त्र

जबलपुर दर्पण। दिन शनिवार हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हनुमान जी की रसोई संस्था ने हाईकोर्ट मंदिर के बाहर जरूरतमंदो महिलाओं को साड़ी , राहगीरों , रिक्शा चालकों , बुजुर्गों को प्रसादी एवं गमछे का वितरण किया। संस्था पदाधिकारियों एवं भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर पार्वती दुबे , डॉ . रवि अग्रवाल , डॉ . संजय चौकसे , विवेक दुबे , हजारी मेडम , संदीप दुबे , दीपक तिवारी , श्याम सुन्दर दुबे , पंडया जी , डॉ . वी.डी भारद्वाज , रजनी तिवारी , राजेश दुबे , कल्पेश दीपांकर , श्रुति , दीक्षा आदि उपस्थित रही।



