अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बीच चौराहे लोडेड रिवाल्वर लेकर राहगीरों से गाली गलौच व धमकी देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कार सवार युवक नशे की हालत में लोडेड रिवाल्वर लिए तीनपत्ती बस स्टैण्ड के इंडियन कॉफी हाउस के सामने उक्त व्यक्ति सरेआम हाथ मे रिवाल्वर लिये लहराते हुये लोगों के साथ गली गलौज करते हुए मारने की धमकी दे रहा था। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैण्ड के इंडियन कॉफी हाउस के सामने कार सवार एक व्यक्ति सरेआम हाथ मे रिवाल्वर लिये आने जाने वालों के साथ गाली गलौज कर जान से खत्म करने की धमकी दे रहा है। सूचना पर दबिश दी गई जहां पर एक व्यक्ति हाथ में रिवाल्वर लहराते हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर रिवाल्वर को कब्जे में लिया,रिवाल्वर चेैक करने पर रिवाल्वर में 06 कारतूस लोडेड मिले,नाम पूछने पर अपना नाम शिवशंकर परते उम्र 32 वर्ष निवासी गोरखपुर बताया,कार क्रमाक एमपी.20 सीबी.5698 की तलाशी लेने पर कार में एक हैंडमेड देशी पिस्टल जिसमें 04 कारतूस लोड थे एवं 01 खाली खोखा कार की शीट पर रखा मिला। आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर,देशी हेडमेड पिस्टल 10 जिंदा कारतूस,1 खाली खोखा तथा आई 20 कार जप्त करते हुये आरोपी अत्यंत नशे था,जिसे थाना लाया गया, थाने में आकर भी उत्पात मचाते हुये थाने में लगे कांच को हाथ से एवं सिर से मारकर तोड़ दिया आरोपी के हाथ एवं सिर में चोट आने से तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आग्नेय शस्त्र कहां से एंव किससे प्राप्त किया इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88