पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का हुआ नगर आगमन, विधायक विनय सक्सेना से की मुलाकात

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल का निजी कार्य से आज सुबह संस्कारधानी जबलपुर आगमन हुआ। दोपहर मैं उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना के कार्यालय में विंध्य छेत्र के दमदार कोंग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं विधायक विनय सक्सेना के मध्य सत्ता और संगठन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। विधायक कार्यालय में झूलेलाल जैन, गुड्डू नवी, कपिल श्रीवास्तव, नीरज पटेल, रमाकांत शुक्ला, सनी जैन एवं सत्यम तिवारी ने सौजन्य की।



