जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
राष्ट्रद्रोह का मुकदमा हो दर्ज

जबलपुर दर्पण। ज्योति टॉकीज के पास नौदराब्रिज तिराहे पर अज्ञात लोगो द्वारा तीन तिरंगे झंडे लगाए गए थे इन झंडो में राष्ट्रीय संविधान का प्रतीक अशोक चक्र गायब था। यह झंडे अज्ञात लोगो ने राष्ट्रीय संविधान का अपमान करने हेतु जानबूझकर लगाए प्रतीत हो रहे थे, हिंदू धर्म सेना के संयोजक योगेश अग्रवाल सहित धर्मसैनिकों ने ओमती थाने में प्रदर्शन कर ओमती थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर पास के सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच कर झंडे लगाने वाले लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ओमती थाना प्रभारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।



