मध्य प्रदेश
अन्य प्रान्तों मे फसे मजदूरों को लाने हेतु सपाक्स पार्टी ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
मण्डला।सपाक्स पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि आज मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपकर निवेदन करते हुए मांग की है कि तेलंगाना एवं केरल मे जिले के करीब 43 मजदूर लाक डाऊन के चलते फसे हुये हैं। एवं करीब 13 परिक्रमावासी गुजरात राज्य के बडौदरा मे फंसे हुए है। जिनको गृह जिले लाने हेतु समुचित व्यवस्था की जाये।



