राजा दहार मंदिर में संगीतमय सुंदर काण्ड और भव्य भंडारे का हुआ संपन्न

जबलपुर दर्पण। देवेंद्र नगर से 10 किलोमीटर दूर पन्ना रोड में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर(राजा दहार) अपनी चमत्कारिक प्रसंगों के लिए क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है जहां लोगों की मन्नतें पूरी होती है।इसी मंदिर में देवेंद्र नगर के पत्रकार परिवार द्वारा बीते मंगलवार को संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे जिले भर के सैकड़ों पत्रकार जिला प्रशासन के कर्मचारी अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी के दौरान हुई झमाझम बारिश में बब्बा जू के प्रसाद के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता देख राजा दहार बब्बा जू के प्रति लोगों की आस्था देखते ही बनती थी।
नगर के पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था और आए श्रद्धालुओं का ह्रदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए आगामी समय में भी सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम कराते रहने के लिए प्रतिबद्धता जताई।



