जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ईद उल फित्र शांति और सद्भाव का पैगाम देती है- महंत और मौलाना

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मावलंबियो का सबसे बडा पर्व ईद-उल-फित्र भारत देश में कौमी एकता का प्रतीक है जो शांति और सद्भाव का पैगाम देता है। उक्त विचार महंत स्वामी पगलानंद महाराज और मौलाना कौसर रब्बानी ने संयुक्त रुप से व्यक्त किये। मौका था ईद मिलन सामारोह का जो कि जबलपुर पठान समाज द्वारा करमचंद चौक स्थित गोदावरी प्रांगण में आयोजित किया गया था। इस दौरान महंत और मौलाना ने आपस में गले मिलकर देशवासियो को आपसी भाईचारे व गंगा-जमुना तहजीब का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियो का स्वागत कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता व पठान समाज के जमा खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे केंट विधायक अशोक रोहाणी, उत्तर-मध्य विधायक विनय सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, पप्पू वसीम खान, पूर्व पार्षद मनीष दुबे, सोनू बचवानी, अनुराग सोनी, पंकज दुबे, रत्नेश कुरारिया, डॉक्टर संजय मिश्रा, अमरीश मिश्रा, पंकज पांडे, मोइन खान, प्रमोद चौटेल, नसीम खान, सलीम खान, हाजी वाहिद, मंगन सिद्दीकी, उवैस अंसारी, राकेश अग्रवाल, रज्जु राठौर, टिकेंद्र यादव, देशराज सिंह,अकील अंसारी, मक़बूल अंसारी, हासिम खान, सरताज मंज़िल, दीपक मंगलानी, अनिकेत रावत सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व पठान समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई व शुभकामनाएं दी, सभी का कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश पेनलिस्ट जमा खान ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88