फ्लाई ओवर निर्माण कार्य 2023 तक कंप्लीट हो:राकेश सिंह

साँसद ने की फ्लाईओवर एव रिंग रोड निर्माण के संबंध में अधिकारियों से चर्चा
जबलपुर दर्पण नप्र। साँसद राकेश सिंह ने जबलपुर में बन रहे फ्लाईओवर एवँ प्रस्तावित 112 किमी की रिंग रोड के निर्माण कार्य के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर एवँ संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की, फ्लाईओवर निर्माण को गति देने 8 रिंग रोड निर्माण की निविदा जारी करने के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए। श्री सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि फ्लाई ओवर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके मार्ग में आने वाली बाधाओं को विभाग द्वारा दूर किया जा रहा है। जबलपुर विकास के रास्ते पर अग्रसर है। 8 किमी लंबे फ्लाईओवर के निर्माण एव शहर के चारो ओर 112 किमी की रिंग रोड निर्माण के साथ ही जबलपुर एक नए स्वरूप में दिखेगा एव शहर वासियों को यातायात की समस्या से भी निजात मिलेगी। श्री सिंह द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर इलैयाराजा टी,नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, एडीएम नमः शिवाय अरजरिया,अधीक्षण यंत्री पीडब्लूडी एस सी वर्मा,कार्यपालन यंत्री गोपाल गुप्ता उपस्थित थे।




