भगवान आदिनाथ का प्रातः काल हुआ मोक्ष गमन

गजरथ महोत्सव का हुआ समापन निकली भव्य शोभायात्रा


जबलपुर दर्पण (आशीष जैन उप-संपादक)। दिगंबर जैन शासनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र हनुमानताल के तत्वधान में शहीद स्मारक परिसर गोल बाजार में श्रीमज्जिजिनेंद्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत भगवान आदिनाथ का प्रातः काल मोक्ष गमन हुआ। जैन संत आचार्य 108 विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव 108 सुधासागरजी महाराज, मुनि पूज्य सागर, एलक धैर्य सागर, क्षुल्लक गंभीर सागर के सानिध्य में प्रतिष्ठा चार ब्रहमचारी प्रदीप भैया, सुरेश ब्रह्मचारी, रविंद्र भैया ने विविध अनुष्ठान, विधि सम्मत तरीके से संपन्न कराए। मुनि सुधासागर महाराज में मोक्ष कल्याणक की गंभीर मींमसा करते हुए धर्म प्रभावना की। मुनिश्री के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा शहीद स्मारक परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करती हुई हनुमान ताल जैन मंदिर पहुंची। भव्य शोभायात्रा में लाखों की संख्या में जैन समाज के नागरिक सपरिवार उपस्थित रहे।
शासनोदय तीर्थ क्षेत्र हनुमानताल जबलपुर के आयोजित भव्य पंचकल्याणक एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के ऐतिहासिक समापन एवं भव्य शोभायात्रा में मुनि पुंगव श्री 108 सुघा सागर जी महाराज का विधायक विनय सक्सेना, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित समस्त कांग्रेस नेताओं ने मुनि श्री का पाद प्रकक्षालन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।



