अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आटो में घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते 4 आरोपी को क्राईम ब्रांच ने दबोचा

23 भरे एवं 7 खाली सिलेण्डर एवं अन्य सामग्री के साथ सवारी व लोडिंग आटो जप्त।

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पनागर क्षेत्र में क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि परियट पुल के पास राजेन्द्र चौधरी नमक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेण्डर से सवारी आटो में अवैध गैस रिफलिंग कर रहा हैं। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां आटो क्र एमपी 20 आर 5863 का चालक आटो में गैस रिफलिंग कराते तथा एक किशोर गैस रिफ्लिंग करते हुये मिले,पास में एक लोडिंग आटो क्र एमपी 20 एलए 0406,खड़ा था जिसमें घरेलू सिलण्डर लोड थे। आटो चालक से अपना नाम गणेश पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी पिपरिया परियट एवं लोडिंग आटो के चालक ने बृजभूषण उर्फ गनपत रैकवार उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया चौबे तथा गैस रिफ्लिंग करने वाले ने राजेन्द्र उर्फ पप्पू चौधरी उम्र 44 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी अधारताल एवं दुकान में काम करने वाले लडके ने अपनी उम्र 17 वर्ष बताया। मौके से 23 भरे एवं 7 खाली घरेलू गैस सिलेण्डर, अन्य सामग्री जप्त कर 1सवारी आटो,1लोडिंग आटो जप्त करते हुये चारों आरोपी के विरूद्ध थाना पनागर में धारा 285,34 भादवि एवं 3,7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।










Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88