जबलपुर दर्पण

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं अतिक्रमण कर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं अतिक्रमण कर यातायात मे व्यवधान उत्पन्न करने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाकर यातायात व्यवस्थित कराये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में आज दिनांक 12.02.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात घमापुर, यातायात गढ़ा एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन की उपस्थिति में जबलपुर पुलिस द्वारा नगर निगम टीम के साथ संयुक्त रूप से इंदिरा मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान इंदिरा मार्केट से लेकर माल गोदाम चौक पुल नंबर एक तक तथा पेंटीनाका से सदर चौपाटी तक अतिक्रमण की कार्यवाही की गई। जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ एवं सड़क पर रखकर अतिक्रमण किया गया था, उन्हें समझाइश दी गई तथा सामान हटवाते हुये समझाया गया कि सड़क एवं फुटपाथ आमजन के आवागमन के लिए हैं और इन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, जिन दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों का सामान दुकान की सीमा के भीतर ही रखा था तथा बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया था, उन्हें पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। मौके पर ही चालान काटे गए तथा यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पैदल चलने वालों की सुविधा सुनिश्चित करने एवं बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इसी क्रम में हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ते मृत्यु के आंकड़ों को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लगे हाईवे क्षेत्रों में तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक को कार्रवाई के दौरान कुल 17 वाहन चालकों के ओवर स्पीड के चालान बनाए गए, जिनसे कुल 18,500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।”

नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88