मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री ने युवा मतदाताओं को किया संबोधित

जबलपुर दर्पण। महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा युवा मतदाताओं को संबोधित किया गया, इस कार्यकम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय के कक्ष क. 01 में प्रातः 10 बजे केंट विधायक अशोक रोहाणी की अध्यक्षता में एवं माइकल प्रदीप कपूर एवं अंकित फ्रांसिस, जनभागीदारी सदस्यों एवं प्राचार्य डॉ. ए.एल. महोबिया की उपस्थिति में किया गया, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों/सह प्राध्यापकों / सहायक प्राध्यापकों/कीडा अधिकारियों, ग्रंथपाल, अतिथि विद्वानों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थित रहे, मंच संचालन में डॉ. श्रीमती शिखा सक्सेना, डॉ. रवि कटारे, डॉ. सुमन प्रभाकर, डॉ. रचना साँचा एवं मुकेश चतुर्वेदी का विशेष सहयोग रहा, प्राचार्य शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर ।



