जबलपुर दर्पण

खेल में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय गंजीपुरा में व्यायाम निर्देशक (पी टी आई) के रूप में पदस्थ श्रीमती हेमलता तिवारी लगभग 30 से 35 वर्षों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवा देते हुए कबड्डी खेल में बच्चों को अपनी कोचिंग से तैयार करते आ रही है आप की कड़ी मेहनत से संस्कारधानी के बच्चे कबड्डी में राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर पदक जीतते आ रहे है इनकी खेल के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए जागरूक खेल संघ ने इनकी पदस्थ संस्था में पहुंच कर इनका सम्मान किया इस अवसर पर शाला प्राचार्य और समस्त शिक्षकगण उपास्थि रहे l ध्यान रहे की आपने अनेकों बार मध्यप्रदेश कबड्डी टीम में खिलाड़ी व प्रशिक्षक के रूप में अपनी अविस्मरणीय पहचान बनाई है । आपकी इस गरिमामय उपलब्धी से सम्पूर्ण शिक्षा विभाग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।‌ इस अविस्मरणीय उपलब्धी पर जागरूक खेल संघ जबलपुर के प्रांतीय अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन एवं राकेश श्रीवास संभागीय अध्यक्ष ने उनकी पदस्थ संस्था में पहुंच कर श्रीमती हेमलता तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर उनके शालेय परिवार सहित सम्मानित किया । संघ के रॉबर्ट मार्टिन, राकेश श्रीवास, मीनुकान्त शर्मा, धनराज पिल्ले, दिनेश गोंड, शशिरमन स्वामी, राजेश सहारिया, रऊफ खान, सुधीर अवधिया, गुडविन चार्ल्स, आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88