भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथ में जीत दर्ज करा दे,फिर भाजपा को हराने की ताकत किसी में नही:राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र। साँसद राकेश सिंह ने आज नगरीय निकायों चुनावी समर का शंखनाद करते हुए उत्तर विधानसभा के गोविंद बल्लभ पंत वार्ड के बूथ क्र 35/36,पूर्व विधानसभा के चितरंजन वार्ड के बूथ क्र 8/9,केंट विधानसभा के दीवान आधार सिंह वार्ड के बूथ क्र 6,पनागर विधानसभा के वार्ड क्र 77 के बूथ एवँ पश्चिम विधानसभा के जार्ज डिसिल्वा वार्ड के बूथ क्र 119 में कार्यकर्ताओं के साथ बूथों में भ्रमण करते हुए बूथों के जागृत मतदाताओं से संवाद करते हुए सरकार की योजनाओ के पत्रक बूथों में वितरण किए। श्री सिंह ने कहा आज कार्यकर्ताओं ने अपने मतदान केंद्र से बूथ को विजय कराने का संकल्प लिया है। चुनावों में प्रत्याशी कोई भी हो हमे भाजपा को जिताना है। चाहे नगर निगम चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हो सभी चुनावो में सबसे महत्वपूर्ण बूथ की जीत होती है यदि भाजपा कार्यकर्ता ने अपने बूथ में जीत दर्ज करा दे तो फिर भाजपा को हराने की ताकत किसी मे नही होगी इसीलिए हमे आज संकल्प लेना होगा की अधिक से अधिक मतों से अपना बूथ जिताएं।






