जबलपुर दर्पण
स्थानीय लोग परेशान सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

जबलपुर दर्पण। शहपुरा नगर की मुख्य सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है,पिछले कई दिनों से सड़क पर बने इन गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है जिससे दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है।गड्ढे के आसपास चेतावनी संकेत या लाइट की व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है। यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।



