Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता चीनी चेलानी

0 116

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से ली सदस्यता, विधायक संजय पाठक रहे मौजूद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से लिया आशीर्वाद

भोपाल/ कटनी। कटनी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गत वर्ष महापौर प्रत्याशी रहे रूपचंद चेलानी चीनी ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की उपस्थिति में विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भी भेंट कर आशीर्वाद आशीर्वाद लिया विष्णुदत्त शर्मा द्वारा चीनी चेलानी का भाजपा में प्रवेश पर खुशी व्यक्त की और कहा कि एक जनाधार वाला नेता हमारे साथ है जिससे भाजपा को फायदा होगा ।भाजपा के चीनी चेलानी कटनी में सिंधी समाज के प्रतिष्ठित नागरिक समाजसेवी है।भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने चीनी चेलानी के भाजपा में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी को लाभ होगा। आसन्न चुनावों में भाजपा की गरीब कल्याण की विकास की सोच को उन्होंने आत्मसात कर शहर और समाज के लिए बेहतर निर्णय लिया है। भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर चीनी चेलानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए प्रथम लक्ष्य कटनी में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती ज्योति दीक्षित तथा सभी 45 वार्डों में भाजपा की विजय को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश समाज के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही योग्य पार्टी है। विधायक संजय पाठक ने कहा कि चीनी जैसे ऊर्जावान नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में ही पूरा सम्मान मिल सकता है। कांग्रेस रूपी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में नहीं। चीनी का भाजपा परिवार में स्वागत है।पार्टी की कटनी में सुनिश्चित विजय और अधिक सशक्त बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.