54 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो – खो प्रतियोगिता संपन्न

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रेदेश एमेच्योर खो – खो एसोसिऐशन ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि 54 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो – खो प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी संस्कारधानी खो – खो मय रही राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बे – मौसम बारिश के बीच भी उत्साह कम नहीं हुआ लगातार होते रहे मुकाबले। उत्साहवर्धन हेतु सांसद राकेश सिंह, केएस नेताम संयुक्त संचालक कृषि, डॉ संजय मिश्रा , क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें जबलपुर संभाग, एसके निगम उपसंचालक कृषि , डॉ रत्नेश कुररिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर, डॉ बीएस चौहान पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , डॉ राकेश पहारिया जिला मलेरिया अधिकारी आदि ने उपस्थित होकर मैदान में खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर खो – खो के रोमांचक मुकाबलों का आन्नद लिया। पधारे अतिथियों का आभार पंडित योगेन्द्र दुबे ने किया। इस अवसर पर संजय यादव , विनोद पोद्दार , उषा शेलोकर , वासू कोरी अर्वेन्द्र राजपूत , अवधेश तिवारी , अटल उपाध्याय , मुकेश सिंह , मिर्जा मन्सूर बेग , ब्रजेश मिश्रा आशुतोष तिवारी , दीपक सोनी , मनोज खन्ना , अभिषेक मिश्रा , सोनल दुबे , नीमेष नेमा , संतोष तिवारी, आदि उपस्थित रहे।



