श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्म महासभा निकाली विशाल शोभायात्रा
जबलपुर दर्पण। भगवान श्रीकृष्ण नंद नंदन, यशोदा के लाल की जीवंत झांकिओ में मनमोहन के मनोहारी दर्शन जबलपुर की मुख्य शोभायात्रा में हुये। भगवान श्री कृष्ण जन्म, पूतना वध, दुर्योधन युद्ध , राधा कृष्णा श्री रासलीला ,जरासंध युद्ध की जीवंत झांकिओ के साथ शताधिक झांकियां शामिल हुई। पारंपरिक अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 42 वर्षीय परंपरा को अनवरत जारी रखते हुए शोभायात्रा में बैंड ढोल, नगाड़ों के साथ, दलदल घोड़ी ,चार घोड़े की बग्गी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, विभिन्न स्वरूपों की झांकी, संकीर्तन मंडलो, महिला कीर्तन-भजन मंडलिया शमिल रही। नर्मदा तट सिध्दा घाट शहपुरा से पधारे ग्रामीण संकीर्तन मंडल ने ढोलक मंजीरा, नगड़िया, लोटा तंबूरा से श्रीकृष्ण अर्जुन महाभारत संवाद, मीरा कबीर के दोहे के साथ भजन नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा की अगुवाई परम पूज्य नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज, पूज्य श्रीकृष्णराज आराध्य स्वामी बालक दास महाराज, स्वामी राजारामाचार्य महाराज, अनूप देव शास्त्री, वासुदेव शास्त्री, पंडित रोहित दुबे पंडित देवेंद्र त्रिपाठी सहित संत महात्माओं का सानिध्य मिला।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का लार्डगंज चौक पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर परम पूज्य महाराज श्री और पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर मिष्ठान वितरण किया। स्वागत वंदन समाज के आजाद साहू ,धर्मेंद्र साहू , जगदीश साहू ,एडवोकेट संदीप साहू , राजू साहू , राजेंद्र साहू , सुशील साहू ,सुरेंद्र साहू , बाबूलाल साहू , विनोद साहू , शैलेंद्र साहू , मनोज साहू , मुन्नू लाल साहू , एडवोकेट नीरज साहू, सावित्री साहू ,रीना साहू पार्षद रजनी साहू ,प्रतिभा भापकर ,वर्षा साहू उर्मिला साहू, ममता साहू, विनोद गीता साहू ,पूनम लता ,डालचंद साहू, रंजना सहित साहू समाज के सामाजिक जनों ने स्वागत वंदन कर प्रसाद वितरण और जल पान की सेवा की ।



