नरसिंहपुर दर्पण

राष्ट्रीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता का उदघाटन आज

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । गाडरवारा के पुराना कॉलेज स्थित रूद्र मैदान पर 13 नवंबर दिन गुरुवार को 5 दिवसीय 69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता 19 आयु वर्ग बालक /बालिका का आयोजन प्रारंभ हों रहा है। 17 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन मे देश के 33 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 759 प्रतिभागी खिलाडी एवं 165 ऑफिसियल्स सहभागिता करेंगे। 13 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह,कार्यक्रम अध्यक्ष राज्यसभा के पूर्व सांसद कैलाश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नरेश पाठक, साधना स्थापक, नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य रामसनेही पाठक रहेंगे। आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है। बीते बुधवार को युवा नेता राव अनुज प्रताप सिंह,मिनेन्द्र डागा, डॉ योगेश कौरव, राव संदीप सिंह, प्रियांक जैन, अशोक भार्गव, हर्ष पाठक, रीतेश राय सहित जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, सहायक संचालक सीमा डोंगरे, बीआरसी संदीप स्थापक के साथ तैयारियो का फीडबैक लिया। आयोजन हेतु टीमों का आगमन हों चुका है। समिति ने समस्त जिलेवासियो से प्रतियोगिता मे उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88