मध्य प्रदेश

भाजपा का हर कार्यकर्ता पीएम फंड में करें दान : भीष्म

   
मण्डला।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा नें  सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि “पीएम केयर फंड” में अपना योगदान अवश्य दें ।हमारा छोटा सा सहयोग बहुत बड़ा योगदान हो सकता है ।उन्होंने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से यह निवेदन किया है कि कार्यकर्ता कम से कम ₹१०० का6सौ रुपये8 का योगदान पीएम केयर फंड में आवश्यक रूप से करें और प्रत्येक कार्यकर्ता १० अन्य लोगों को भी योगदान करने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष  भीष्म द्विवेदी ने जिले में निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, सभी विधायक पूर्व विधायकों,  पूर्व समस्त जिला अध्यक्ष जिले के समस्त जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, सभी मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, सभी कार्यकर्ताओ, एवं  जनप्रतिनिधयों से निवेदन किया है कि,  हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा किए गए आग्रह के अनुसार शीघ्र ” पीएम केयर” फंड में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान ₹१०० का अवश्य दें साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, की अपेक्षा के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता अपने प्रयासों से १० अन्य लोगों को भी योगदान करने हेतु प्रेरित करने की कृपा करें। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि अपने अपने मंडलों के अंतर्गत निवासरत समस्त कार्यकर्ताओं  पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गणों के द्वारा पीएम केयर फंड में  राशि जमा कराना सुनिश्चित करें और किन-किन कार्यकर्ताओं के प्रयासों से कितने- कितने लोगों के द्वारा पीएम केयर फंड मे राशि जमा कराई गई  है उसकी  सूची शीघ्र  ही तैयार करके प्रेषित करने की कृपा करें जिससे प्रदेश कार्यालय को मण्डला जिले की जानकारी से अवगत कराया जा सके।    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88