मध्य प्रदेश
यातायात पुलिस कर रही सर्चिंग

मण्डला। यातायात प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते नगर में लगातार गश्ती की जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही हैं समझाईश पर अमल न करने पर दण्डित भी किया जा रहा है। यातायात प्रभारी के साथ राजेन्द्र सिलेवार, महेन्द्र बरमैया सहित अन्य यातायातकर्मी उपस्थित हैं। वहीं बुधवार को स्टेडियम में लग रही सब्जी दुकानो की पुन: मार्किंग की गई यहॉ आ रहे वाहन चालकों को समझाईश दी गई। इस दौरान नगर पालिका का अमला मौजूद था।



