डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हड़ताल में बैठी कार्यकर्ताओं को मिला जिला बसपा का समर्थन

जिले भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियां प्रभावित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट तिराहा के पास लगभग एक पखवाड़े से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठी हुई हैं। हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब जिला बसपा का समर्थन भी मिल चुका है। गौरतलब है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हर दिन जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी आक्रोश जता रहे हैं। जानकारी में बताया गया कि इससे पहले भी समय-समय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार से मांग कर चुके हैं, बावजूद अब तक कोई सार्थक समाधान नहीं हो पाया है। जिसके बाद इन दिनों एक बार फिर जिले भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और एकजुटता के साथ कलेक्ट्रेट तिराहा के पास लगभग एक पखवाड़े से हड़ताल पर बैठी हुई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस आश्वासन शासन प्रशासन की ओर से नहीं मिल पाया है, जिसे लेकर भी अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88