जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

देश की जनता विकसित भारत के निर्माण का मन बना चुकी है:- आशीष दुबे

जबलपुर दर्पण। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के विकास हेतु मेहनत कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने 2047 तक विकसित भारत की कल्पना की है एवं उनके साथ ही देश की जनता भी विकसित भारत के निर्माण का मन बना चुकी है इस बात का प्रमाण आगामी लोकसभा चुनाव में सबके सामने होगा प्रधानमंत्री पूरे देश को अपना परिवार कहते है एवं परिवार के मुखिया की भांति हर वर्ग की चिंता करते हैं यह बात भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने उत्तर विधानसभा के मंडलों के प्रवास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहीं।

आशीष दुबे ने कहा कि जबलपुर की जनता ने सदैव भाजपा को अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया है एवं लगातार अपार स्नेह वोटों के माध्यम से नागरिकों ने देकर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा की सरकार को मजबूत किया है इस मजबूती के बल से ही भारत मजबूत हो रहा है एवं यह भी विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोट भाजपा को मिलेंगे।

विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा में जबलपुर संस्कारधानी के बीच में है एवं सबसे बड़ा व्यापारी वर्ग इसी विधानसभा में है जो भली भांति इस बात को समझता है कि मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है। विधानसभा चुनाव में उत्तर विधानसभा ने भाजपा को अपना पूर्ण आशीर्वाद दिया है एवं मुझे विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी उत्तर विधानसभा की ओर से सर्वाधिक स्नेह भाजपा को मिलेगा जबलपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी एवं तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक बनकर मां भारती को परम वैभव पर ले जाने का क्रम जारी रखेंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने के साथ ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता प्राण-प्रण से लगकर पार्टी के लिए काम करता है जिनके बल पर आज भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है क्योंकि कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से पार्टी को सबसे मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया है एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही मोदी जी 400 पार का स्वप्न साकार होगा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पार्टी के काम में लगकर विजय हासिल करेंगे।एवं सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जबलपुर में जीतेंगे।

लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने आज उत्तर विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल,चंद्रशेखर आजाद मंडल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं विवेकानंद मंडल का प्रवास कर कार्यकर्ताओं एवम आमजनों से भेंट की। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, लोकसभा प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, लोकसभा विस्तारक केशव उर्मिल, पूर्व मंत्री शरद जैन, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, अश्विनी परांजपे, धीरज पटेरिया, अभिषेक तिवारी, अतुल जैन दानी, योगेश बिलोहा, संतोष ललवानी, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88