चालू प्रभार प्रदान करने पावर जनरेटिंग कंपनी को लिखा स्मरण पत्र

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ के महासचिव इंजी. विकास कुमार शुक्ला ने मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में कार्यरत अभियंताओं/रसायनज्ञों को वरिष्ठता के आधार पर चालू प्रभार देने हेतु पत्र लिखकर मांग की तथा बताया कि हर संवर्ग मे पद रिक्त होने के बाद भी सभी संवर्ग मे चालू प्रभार नहीं दिए जा रहे है, अभियंताओ की जायज मांग को लगातार नजर अंदाज़ किया जा रहा है । अभियंता संघ ने पूर्व में पत्र के माध्यम से प्रबंधन को अवगत कराया था कि कंपनी के विभिन्न इंजीनियरिंग संवर्गों (यथा अति. मुख्य अभियंता से मुख्य अभियंता , अधीक्षण अभियंता से अति. मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता और रसायनज्ञ से वरिष्ठ रसायनज्ञ) में वरिष्ठता और रिक्त पदों के आधार पर चालू प्रभार प्रदान करने हेतु पत्र लिखा था । जिसका क्रियान्वय आज दिनांक तक लंबित है जब कि समान संवर्ग मे एक ही कार्मिक को अतिरिक्त प्रभार भी दिए जा रहे है जो पूर्णतः अतार्किक है।



