चौरसिया समाज ने मनाया नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस

जबलपुर दर्पण। चौरसिया समाज नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष अनिकेत चौरसिया ने बताया कि नागपंचमी पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर शिव जी के साथ ही नाग देवता की भी विशेष पूजा की जाती है, इसी तारतम्य में चौरसिया समाज जबलपुर के द्वारा नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस के पावन अवसर पर आज ग्वारीघाट स्थित नाग मंदिर में चौरसिया समाज, नवयुवक मंडल, महिला मंडल एवं पान व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने नाग पूजा उपरांत माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन,आरती,दीपदान के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।
चौरसिया समाज जबलपुर के अध्यक्ष योगेश चौरसिया ने बताया कि परम्परा अनुसार चौरसिया समाज के पान कृषक नागपंचमी पर पान बरेजों में नागबेली अर्थात पान की पूजा विधि विधान से करते है और नाग देवता को अपना आराध्य मानते है।
इस अवसर पर योगेश चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, अखिल चौरसिया, राजेश चौरसिया, रामू चौरसिया, चन्द्र प्रकाश मोदी, राहुल चौरसिया, कामना मोदी, रेखा चौरसिया, मोहनी चौरसिया, गोपाल नारायण चौरसिया,अनिकेत चौरसिया, सुशील चौरसिया, शिव चौरसिया, मनमोहन चौरसिया, संजय चौरसिया, महेश चौरसिया, मयूर चौरसिया, के के चौरसिया, रामकृष्ण चौरसिया, हरीश चौरसिया, सुमन चौरसिया, रोहणी चौरसिया, वंदना चौरसिया, प्रियंका चौरसिया, अनुज चौरसिया, आयुषी चौरसिया आदि उपस्थित थे।



