जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान का हुआ शंखनाद

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण और गरीब कल्याण के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर शहीद अब्दुल हमीद मण्डल के डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर दस्तक देने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता गण द्वारा किया गया, निश्चित ही सरकार की योजनाओं का लाभ हर जनमानस को मिल रहा है, हर घर भाजपा घर घर भाजपा का संकल्प लेकर हम सभी कार्यकर्ता गण ने आज विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजनता तक पहुंच कर पम्पलेट वितरित किया।



