डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वैक्सीनेशन कराने आगें आ रहे युवा,युवती लोगों को कर रहे जागरूक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है, अब 18 वर्ष से ज्यादा के युवाओं को भी वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है, जिससे इन दिनों वैक्सीन सेंटरों में दर्जनों युवा पहुंच पर वैक्सीन की डोज लगवा रहे। गौरतलब है कि कोरोना मुक्त भारत बनने की मुहिम से जिले के युवा जुड़कर वैक्सीन की डोज लेने के बाद फोटो खिंचवाकर समय को यादगार बना रहें। वैक्सीन की डोज लगने के बाद युवा वैक्सीनेशन कार्य को सुरक्षित व प्रभावी बता रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों जिले के युवा ग्रामीणों वैक्सीनेशन कार्य के लिए आगे आकर लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना मुक्त भारत बनने में सहयोग करने की अपील युवाओं द्वारा की जा रही है। पिछले दिनों सोमवार को समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव निवासी राहुल पांडे ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर वेक्सिन की डोज लगवाई,इसी तरह जिले अन्य युवाओं के द्वारा भी वैक्सीन सेंटरों में पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा रहे हैं। युवाओं द्वारा टीकाकरण के बाद वैक्सीन को पूर्ण रूप से सुरक्षित व कारगर बता रहे हैं। वैक्सिन की डोज लेने के बाद युवाओं द्वारा अफवाहों में ना आकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने की अपील की जा रही है। बताया गया कि जिले भर में लगभग एक दर्जन से ज्यादा वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण युवाओं सहित युवती पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा रहे हैं। बावजूद जिले के ग्रामीण अंचलों में कोविड-19 वैक्सीन के प्रति लोगों में जन जागरूकता का अभाव अभी भी बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88