जबलपुर दर्पण
सेवानिवृत्त होने पर संकुल प्राचार्य को दी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय सचिव दिनेश गोंड ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़वार की प्राचार्या श्रीमती नम्रता तिवारी 40 वर्षो की सेवा उपरांत सेवा निवृत्त हुई। गरिमामयी समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी के आतिथ्य में एवं श्री आशीष पंड्या जनशिक्षा केंद्र प्रभारी बरेला ओर बी आर सी केशव दुबे एवं विद्यालय ब संकुल के समस्त शिक्षक व विधिर्थी उपस्थित में संकुल प्राचार्य को पुष्पगुच्छ भेंटकर सेवानिवृत्त होने भावभीनी विदाई दी गई l इस अवसर पर संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे l



