जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आज रामपुर स्थित मशाल परिसर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथ‍ि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के के मुख्य म‍हाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन और केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता थे। इस अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव खेल ए. के. अलंग, सचिव कार्यालय आलोक श्रीवास्तव, सचिव वित्त देवेन्द्र चढ़ोकार और व‍िभ‍िन्न खेल प्रभारियों एवं ख‍िलाड़‍ियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। हॉकी प्रभारी शकील शहजादा ने उपस्थि‍त खि‍लाड़‍ियों को शपथ दिलाई कि वे हॉकी के विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और खि‍लाड़ी व प्रश‍िक्षक के रूप में हॉकी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठि‍त करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के हॉकी प्रभारी एन. बी. क्षत्री, बी. एस. त्रिपाठी, संजय स‍िंह, कुलदीप बहादुर, पवन पटेल, संजय केने, कैलाश कहार, काजी रियाज, मुईद कादरी, विश्वनाथ धारगे, राकेश यादव, राकेश स्वामी आद‍ि उपस्थि‍त थे। कार्यक्रम में उपस्थि‍त लोगों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
हॉकी के जादूगर की अंतिम जबलपुर यात्रा विद्युत मण्डल के आमंत्रण पर हुई थी– केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के प्रभारी एन. बी. क्षत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर और जबलपुर के अंतरंग संबंध पर उपस्थि‍तजन को जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद की अंतिम जबलपुर यात्रा वर्ष 1975 में हुई थी। वे मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल के तत्कालीन अध्यक्ष डब्ल्यू. वी. ओक के आमंत्रण पर अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल हॉकी प्रत‍ियोगिता का उद्घाटन करने विशेष रूप से झांसी से आए थे। इस प्रत‍ियोगिता का उद्घाटन 31 जनवरी 1975 को हुआ था। रेलवे स्टेड‍ियम में पूरी प्रत‍ियोगिता खेली गई। उद्घाटन के मौके पर ध्यानचंद का शानदार स्वागत क‍िया गया। 2 फरवरी 1975 को मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल में उनका व‍िदाई समारोह आयोज‍ित क‍िया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन परिषद के सचिव खेल श्री ए. के. अलंग ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88