कलेक्टर ने सामुदायिक केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा

नरसिंहपुर दर्पण। कलेक्टर भरत यादव ने शनिवार को गोटेगाँव नगर का भ्रमण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया ।कोविड केयर वार्ड में जाकर उपचाररत कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से चर्चा भी की । उन्होंने मौक़े पर मौजूद अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीज़ों को बेहतर एवं पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाए ।अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ़ सफ़ाई रहे इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी उन्होंने इस दौरान दिए।
कोविड टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण- इसके पश्चात उन्होने कोविड टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया और टीकाकरण कार्य की समीक्षा की ।टीकाकरण केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि आज 78 लोगों को टीका लगाया जा चुका है । कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि स्थानीय अधिकारी एवं मैदानी अमला गाँव गाँव जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा कर लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील करने के लिए भी कहा।



