विश्व शांति के लिए सेवादल द्वारा प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। विश्व शांति की कामना के साथ रूस- यूक्रेन युद्ध तुरंत रोके जाने हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी (सेवादल) द्वारा शहर अध्यक्ष सतीश तिवारी के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजन ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सम्मति दे भगवान, रघुपति राघव राजाराम का गायन किया। प्रार्थना सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यूक्रेन में भारत सहित कई देशों के विद्यार्थी फंसे हुए हैं, तथा स्वयं यूक्रेन के नागरिक भी युद्ध में मारे जा रहे हैं, जो दुखद है, युद्ध का परिणाम अंततः तबाही होता है, सभ्य समाज में युद्ध का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, हर समस्या का समाधान अंततः बातचीत से ही होता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के प्रबल समर्थक रहे हैं, अतः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए वर्तमान युद्ध को समाप्त किया जाना चाहिए और विश्व शांति स्थापित करने में सक्षम नेतृत्व को तुरंत आगे आकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री सतीश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा (अधिवक्ता), मीनाक्षी स्वामी, यतेंद्र सोनी, जितेंद्र यादव प्रवक्ता श्वेता दुबे उमेश पटेल महेश मिश्रा रविंद्र कुशवाहा, मनोज लोधी, विनय नेमा राकेश चक्रवर्ती इस्माइल पठान मनोज उपस्थित थे।



