सीधी दर्पण

पांच दिन से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जिले विक्रेता

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था बीते चार दिनों से पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है, कारण कि जिले भर के विक्रेता मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस संबंध में विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हम विक्रेताओं को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिली हैं, हम लोगों का भी परिवार हैं , बिना वेतन के कैसे हम अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध संघ द्वारा पूर्व में कई बार पत्राचार किया गया लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो हम 08 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 8 सितम्बर 2025 से 24 सितम्बर 2025 तक प्रदेश के समस्त जिलों में (पैक्स) सहकारी संस्थाएँ एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकानें बंदकर निर्धारित दिनांक अनुसार प्रदेश के 55000 कर्मचारी अनिश्चितकालिन कलमबंद आंदोलन पर है, प्रदेश के समस्त जिलों में 25 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक ज्ञापन द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कर विविधत सूचना प्रेषित की गई थी लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई जिसके चलते हम सभी साथी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।
हड़ताल में यह रहे शामिल
म.प्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ जिला सीधी के अनिश्चित कालीन हड़ताल में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, विष्णुदेव सिह,रामशिरोमणि जायसवाल, सुख सागर पटेल,दिलीप सिंह, रवि सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, राकेश सिह, पंकज पाण्डेय, सूर्य नारायण द्विवेदी, जय सिंह,जीतेन्द्र सिंह,पुष्पेन्द्र सिह, राजभान पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह,राजेश कुमार गुप्ता, प्रमोद सिंह,कैलाश सिह , सुभद्रा द्विवेदी, संतोष गर्ग, अजय पाण्डे, अंजनी प्रसाद, शिवेन्द्र पाण्डे,ममता मिश्रा,राजपालू सिंह,
शंकर्षण सिंह सहित अन्य विक्रेता शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88