सतना में छप रहे थे जाली नोट

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
रवि शंकर पाठक सतना।
पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल (भा.पु.से.) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी (रा.पु.से.) के कुशल निर्देशन नवागत एसडीओपी चित्रकूट अभिनव चौकसे (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बरौंधा व सिंहपुर के नेतृत्व में गठित टीम को मिली है सफलता
घटना विवरण:-थाना बरौंधा में फरियादी दुकानदार बाले प्रसाद शिवहरे द्वारा सूचना दी गई कि कुछ व्यक्ति उसकी दुकान पर किराने का सामान खरीदने आए थे बदले में उसे नकली नोट देकर गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बरौंधा द्वारा पुलिस अधीक्षक को तत्काल सूचित किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक विशेष टीम थाना प्रभारी बरौंधा एवं थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी तथा नवागत एसडीओपी चित्रकूट अभिनव चौकसे के दिशानिर्देशन में थाना बरौधा के अ.क्र 107/20 धारा 467,471,472,189बी,489ग 4894,120बी भादवि के आरोपीगण (1) अनिल वर्मा पिता रामस्वरूप वर्मा (चौधरी) उम. 32 वर्ष नि. झकार टॉकीज के पीछे महाराणा प्रताप नगर सतना थाना सिविल लाइन जिला सतना (2) रज्जन वर्मा पिता भइयालाल वर्मा (चौधरी) उम्र. 36 वर्ष नि. ग्राम करही थाना सिविल लाइन सतना (3) सिब्बू सिंह उर्फ शिवेन्द्र सिंह परिहार पिता पवन सिंह परिहार उम्र. 25 वर्ष नि. गढियाटोला थाना सिविल लाइन जिला सतना को गिरफ्तार किया जाकर दो अदद नोट छापने की मशीन कागज व दो-दो सौ के 10 कुल 2000/- रू. के नकली नोट व 4100/- रू. नगद असली नोट (नकली नोट को बदल कर असली नोट एकत्र किए गए थे) जिन्हे जब्त किया जाकर आरोपीगणों को जेआर पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।02 नफर आरोपी रामपाल वर्मा व चोला चौधरी नि. बेरहना थाना कोठी की पता तलास जारी है।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी:-(1) अनिल वर्मा पिता रामस्वरूप वर्मा (चौधरी) उम. 32 वर्ष नि. झकार टॉकीज के पीछे महाराणा प्रताप नगर सतना थाना सिविल लाइन जिला सतना।
(2) रज्जन वर्मा पिता भइयालाल वर्मा (चौधरी) उम्र. 36 वर्ष नि. ग्राम करही थाना सिविल लाइन सतना।
(3) सिब्बू सिंह उर्फ शिवेन्द्र सिंह परिहार पिता पवन सिंह परिहार उम्र. 25 वर्ष नि, गढियाटोला थाना सिविल लाइन जिला सतना।
जब्त सामग्री:
1)दो अदद नोट छापने की मशीन
2)कागज
3)दो-दो सौ के 10 कुल 2000/- रू. के नकली नोट व
4)4100/- रू. नगद असली नोट (नकली नोट को बदल कर असली नोट एकत्र किए गए थे) जिन्हे जब्त किया।
सराहनीय भूमिका:-निरी0 पी0 सी0 कोल थाना प्रभारी बरौधा,सउनि चक्रधर प्रजापति,प्र.आर. 481 रामबदन यादव आर. 789 शरद मिश्र,आर. 729 रामसखा,आर. 84 जितेन्द्र भास्करे,आर.995 अभय सिंह,आर.994 चन्दन द्विवेदी,आर.954 दिनेश अशोलिया,आर. 697 सुधीर यादव,आर. 957 रविकान्त यादव सभी थाना बरौधा एवं थाना प्रभारी सिंहपुर से उप निरी, विक्रम पाठक थाना प्रभारी सिंहपुर आर.960 आशीष आर.755 जगदीश मीणा,आर. 834 दिनेश मौर्य की भूमिका सराहनीय रही।