ससुराल से वापस आया कलारी में रुका, रात होते ही पत्थर कुचल कर की हत्या

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा मझगवाॅ थाना के अंतर्गत कुम्ही सतधारा कूरबाबा स्थित खदान में पिछली रात को किसी अज्ञातों ने पत्थरों से हमला कर नवयुवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक अशीष चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम देवरी नवयुवक के सिर पर पत्थर से कुचल कुचल कर निर्मम तरीके से हत्या की गई है। मृत युवक के पिता नरोत्तम चौधरी ने बताया कि बेटा पिछले 24 सितंबर को सुबह 8:00 बजे अपनी ससुराल ग्राम पिंडरई काम करने गया था। पिछले 24 सितंबर की रात घर वापस नहीं आया तो, दूसरे दिन परिवार वाले खोजा बीनी के लिए निकल पड़े। आनन फानन मालूम हुआ कि कूरबाबा स्थित खदान में एक शव पड़ा है। देखा तो वह मृतक आशीष चौधरी का शव पड़ा था। जो पहचाना गया। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब मझगवाॅ थाना को देवरी सरपंचपति ने शव पड़े होने की जानकारी दिया। पुलिस का दल करीब 8:30 बजे से करीब 7 घंटा जांच पर जुटा रहा। जांच के उपरांत ग्रामीण एसपी जबलपुर शिवेश सिंह बघेल, एसएफएल अधिकारी जबलपुर सुनीता तिवारी, एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी, टीआई मझगवाॅ लोकमन अहिरवार की टीम जांच पर जुटी रही। पुलिस के अनुसार मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू कर दिया है। कलारी में लगे कैमरा के फोटेस को भी खंगाल रही है। वही पुलिस के द्बारा हत्या का फिलहाल कोई कारण पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। हत्या की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की हत्या का क्या कारण था। पुलिस के द्वारा जांच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ग्रामीण एसपी जबलपुर शिवेश सिंह बघेल बताया कि मृतक के शरीर में मिले चोटों के निशान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हमारी टीम बहुत जल्द पकड़ लेगी।



