कार्तिक मास की व्रतधारी महिलाओं ने डलिया पूजन किया

जबलपुर दर्पण। पवित्र कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर गुरुवार को हनुमानताल तालाब में एकत्रित होकर महिलाओं ने डलिया पूजन किया। व्रतधारि महिलाओं ने बताया कि बांस की टोकरी में छप्पन भोग भगवान कृष्ण जी को अर्पित करें हैं।विधि विधान से भगवान कृष्ण जी की पूजा पाठ आराधना भक्ति की , पवित्र कार्तिक मास में सभी व्रतधारी महिलाओं का उपवास पूर्णिमा को समाप्त हो रहा है। इसलिए सभी महिलाएं अपना व्रत तोड़ेगी। सभी व्रतधारि महिलाओं ने अपने कान्हा को डलिया पूजन छप्पन भोग समर्पित किया। राधा भाव में सभी व्रतधारी महिलाऐं सजी हुई थी।व्रतधारि महिलाओं में ममता ठाकुर, शीला पटेल, सुमन पटेल ,सरोज राठोर पुष्पा सोनी आदि अनेक महिलाऐं मौजूद रहीं।


