हैकथॉन में देश के 150 से अधिक स्टार्टप प्रतिभागी होंगे शामिल

जबलपुर दर्पण। जिला कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी चैयरमेन डॉ इलैया राजा टी, निगमायुक्त एवं कार्यपालिक निदेशक स्मार्ट सिटी आशीष वशिष्ट के निरदेशानुसार एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती निधि सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जबलपुर स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर 7 और 8 अक्टूबर 2022 को शहर में अपने वार्षिक कार्यक्रम स्टार्टअप हैकाथॉन “हैकफेस्ट-जबलपुर 4.0“ का आयोजन होटल “शॉन एलिजे“ में करने जा रहा है। इसका उद्देश्य शहर के युवाओ में स्टार्टअप्स और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। 36 घंटे चलने वाली हैकथॉन में देश के 150 से अधिक स्टार्टप प्रतिभागी शामिल होंगे। यह प्रतिभागी देश के विभिन क्षेत्रों जैसे की सतना, रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर, पुणे आदि से सम्मिलित होंगे।“हैकफेस्टएक ऐसी पहल है, जो छात्रों को हमारे दैनिक जीवन में आने वाली समसयाओ को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करता है और इस प्रकार से उत्पाद – नवाचार की एक संस्कृति और समस्या को हल करने की मानसिकता विकसित करता है।
यह हैकफेस्ट जबलपुर स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर का चौथा संस्करण है, पहला संस्करण 12 और 13 जनवरी 2019 को किया गया था। दूसरे और तीसरे संस्करण का आयोजन कोविड के समय में ऑनलाइन किया गया था। इस स्टार्टअप हैकाथॉन के लिए आवेदन जबलपुर इन्क्यूबेशन सेंटर की वेबसाइट पर लिए गए थे, हैकफेस्ट-जबलपुर 4.0 विजेताओं को प्रथम पुरुस्कार 51,000 रूपए, द्वितीय पुरुस्कार 21,000, तृतीय पुरुस्कार 11,000 रूपए प्रदान किए जायेंगे। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जायेंगे।



