तहसील कार्यालय का कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। विकास दुबे पिता श्री कृष्ण कुमार दुबे उम्र वर्ष 30 निवासी तिलवारा घाट जबलपुर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण तहसील कार्यालय जबलपुर सहायक ग्रेड 2 में कार्यरत कर्मचारी इंद्रजीत सिंह धुरिया पिता श्री स्वर्गीय द्वारका प्रसाद को आवेदक के पिता कृष्ण कुमार दुबे प्रकरण क्रमांक 26अ 82/11 -12 में ग्राम धाना में खसरा नंबर 44 /2 जिसमें 4 दुकाने पक्की बनी है तिलवारा घाट की प्लाट का अधिकरण किया गया है जिसका मुआवजा राशि भुगतान नहीं किया गया था मुआवजा राशि 194000 स्वीकृत हुई थी स्वीकृत मुआवजा राशि निकालने के एवज में 5000 की मांग की गई थी आरोपी को ₹ 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। ट्रैप दल सदस्य डीएसपी दिलीप झारबडे निरीक्षक स्वप्निल दास निरीक्षक रंजीत सिंह ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।



