वैष्णो देवी को समर्पित करने:तोरण की शोभा यात्रा कल

11 अक्टूबर को वैष्णो देवी रवाना होगा दल।
जबलपुर दर्पण नप्र। आगामी 13अक्टूबर,2022 को माता वैष्णो देवी को शहर की बेटी खुशबू अग्रवाल एवं रिचा अग्रवाल एवं उनके सहयोगियों ने मिलकर अपने हाथों से माँ वैष्णो देवी को समर्पित करने तोरण बनाया है। इस तोरण को लेकर एक शोभा यात्रा का कल शनिवार 8 अक्टूबर 2022 को प्रातः 9 बजे कोतवाली से निकाली जाएगी जो सराफा, कमानिया, बड़ा फुहारा, कमानिया, लॉर्डगंज,मालवीय चौक,सिविक सेंटर होते हुए जबलपुर क्लब में समाप्त होगी।टीम के द्वारा बताया गया कपड़े में सुंदर कारीगरी कर बनाये इस तोरण को लेकर सभी सदस्य 11 अक्टूबर को जम्मू के लिए रवाना होंगे और 13 अक्टूबर को पूजन अर्चन कर माता को समर्पित किया जाएगा साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी कटरा (जम्मू) पहुँच रही है जो इसे देखेगी और उनके मानकों के अनुरूप पाए जाने पर रिकॉर्ड में शामिल किया जाता है तो यह न सिर्फ संस्कारधानी जबलपुर के लिए अपितु पूरे मप्र के लिए गौरव की बात होगी। तोरण की शोभायात्रा में जबलपुर के सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के साथ सामाजिक संस्थाओं के लोग भी शामिल होंगे। जबलपुर के जनमानस से उपस्थिति की अपील की गई है।



