सनातन परंपराओं और श्रीराम के आदर्शो को जन जन तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता

जबलपुर के मदन महल गुप्तेश्वर क्षेत्र में श्री राम मंदिर की प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के अष्टम दिवस राम भाई ने कहा भगवान श्री राम धर्म की स्थापना के लिए आए समाज में जब अनैतिकता अन्याय छल कपट मिलावट धोखाधड़ी और पर द्रोह होने लगता है सज्जनों को साधुओं को सताया जाता है तब वेद विरोधियों को दंडित करके भगवान वेद मूलक धर्म की स्थापना करते हैं भगवान धर्म के रक्षक हैं धर्म के पोषक हैं जो धारण किया जाए वेद की आज्ञा ओं को धारण करना ही धर्म है सत्य तपस्या पवित्रता दया और दान यह धर्म के चार चरण है जब इनमें रुकावट पैदा होती है तमोगुण की वृद्धि के कारण जब चारों ओर पाप का अंधकार छाता है मन मेले होने लगते हैं पाप का निवास स्थान मन है ऐसे में मन निर्मल करने के लिए राम जी का चरित्र राम जी के कथा राम जी का नाम रामजी की लीला यह प्रत्येक समय में सदुपयोग ही है मानव मात्र के जीवन जीने के लिए क्या सिद्धांत होना चाहिए भाई भाई के प्रति माता पिता के प्रति समाज के प्रति परिवार के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है त्याग पूर्वक कर्तव्य का पालन सिखाती है श्री राम कथा कलयुग में भी सत्य युग का अनुभव कराती है राम कथा दुखों में भी आत्म सुख का सार बताती है श्री राम कथा इसलिए भगवान राम का पावन चरित्र अवश्य सुनने योग्य है हमारे पूर्वजों ने हम तक यह दिव्य गाथा पहुंचाई हमारा कर्तव्य है हम भी अपनी संतानों तक यह धरोहर पहुंचा कर जाएं अन्यथा आने वाला समय बहुत कठिन होगा सत्य को बताने वाला कोई नहीं होगा तुम्हारा मार्गदर्शक कौन होगा कौन बताएगा तुम्हारे ऋषि यों के बारे में कौन बताएगा तुम्हारी सभ्यता के बारे में कौन बताएगा तुम्हारी संस्कृति के बारे में जो लोग संस्कृति को भूल जाते हैं नष्ट हो जाते हैं इसलिए अपने ऋषि मुनियों की परंपरा को चलाना हम सब का परम कर्तव्य है सभी के लिए मंगलकामनाएं जय सियाराम11कुण्डीय सर्वकल्याण महायज्ञ होगा कथा का अन्तिम सत्र दोपहर 3:30बजे से प्रारंभ होकर 7 बजे समापन होगा कथा में महापौर माननीय जगत बहादुर (अनु) ने व्यासपीठ पूजन कर राम जी भाई का आशीर्वाद प्राप्त किया, चन्द्रकुमार भनोट , बी आर खेर , एम के सेठी ,अरुण ग्रोवर , राम जी अग्रवाल, मनोज नारंग, मनीष पोपली आदि सैकड़ों महानुभावों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम संयोजक – आचार्य धीरेन्द्र पाण्डेय और राम मन्दिर अध्यक्ष गुलशन मखीजा ने उपस्थित की अपील की



