जेम्स एंथोनी बने जागरूक क्रिश्चियन मंच के प्रांत संयोजक

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एडवोकेट जेम्स एंथोनी को संभागीय अध्यक्ष क्रिस्टोफर नरोना की अनुशंसा पर मंच के सभी पदाधिकारी की सहमति से जागरूक क्रिश्चियन मंच का प्रदेश संयोजक बनाया गया हैl एडवोकेट जेम्स एंधोनी के संयोजक बनने से जागरूक क्रिश्चियन मंच को एक नई दिशा के साथ मजबूती मिलेगी और इनके द्वारा जागरूक क्रिश्चियन मंच को एक नई दिशा देने के लिए पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य किया जाएगा l मंच ने आगे बताया कि जेम्स एंथोनी जी के द्वारा लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है उनकी इस समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें जागरूक क्रिश्चियन मंच का प्रांतीय संयोजक बनाया गया है l प्रांतीय संयोजक बनने पर जागरूक क्रिश्चियन मंच के संरक्षक आदरणीय बिशप जेराल्ड अलमेडा ने उन्हें बधाई प्रेषित कीl संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, क्रिस्टोफर नरोना, क्लेमेंट पायस, फिलिप एंथोनी , अल्फ्रेड एंब्रोस फ्रांसिस एंथोनी, गुडविन चार्ल्स, लॉरेंस मार्टिन , जॉन बॉस्को फ्रांसिस, एनोज विक्टर, हैरिस नथानियेल, जेरोम मार्टिन , अल्बर्ट एंथोनी, आनंद राज एंथोनी, रिंकू पीटर, विनीता फ्रांसिस, भावना शर्मा , विक्टोरिया दास, मेरी एंड्रयूज, आदि ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है



