अपहरण मामले में मनरेगा परियोजना अधिकारी से होगी पूछताछ

शहपुरा पुलिस ने साहब व बाबू को किया नोटिस जारी
शहपुरा। डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना में मंगलवार को शाहपुर निवासी एक ग्रामीण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन कुंडम में अपनी बुआ के यहां से शाहपुर के लिए बस में निकली थी। लेकिन जब वह शाहपुर समय पर उस बस से नहीं पहुंची। तब उसने बस के कंडक्टर से अपनी बहन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि एक लड़की शहपुरा के बस स्टैंड में उतर गई थी जिसमें मप्र शासन लिखी हुई बोलेरो गाड़ी क्र एमपी52सीए2214 में कुछ युवक उसे बैठाकर ले गए हैं। उक्त अपहरण काड में जिला पंचायत डिण्डोरी में संलग्न वाहन एमपी52सीए2214 के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के लडके व्दारा किये गये अपहरण के मामले के तार जुड़ रहे हैं जिसके बाद आखिरकार पुलिस ने गम्भीरता दिखाते हुए गत दिवस जिला पचायत में मनरेगा परियोजना अधिकारी रिषि राज चढार एव उसी षाखा के बाबू को नोटिस जारी कर मामले में पूछताछ हेतु षनिवार को थाना षहपुरा में हाजिर होने के लिए कहा है।


