भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का 2 जून शाम 6 बजे केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल के निवास पर आगमन

जबलपुर दर्पण नप्र। विश्व व देश के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 जून शाम 6 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री फ़ूड प्रॉसेसिंग एवं जल शक्ति मंत्री एव दमोह सासंद प्रह्लाद सिंह पटेल के सैनिक सोसाइटी निवास पर जाएंगे जहा श्री पटेल के समर्थक व दमोह लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी साथ ही नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल व नरसिंहपुर गोटेगांव क्षेत्र के समर्थक एव जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी श्री पटेल के सैनिक सोसाइटी निवास पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने आतुर है। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत के आयोजन की तैयारी की जा रही है।



