बसपा का उग्र प्रदर्शन, संविधान जलाने की धंमकी देने वाले विधायक का निकाला अर्थी जुलूस

जबलपुर दर्पण। विधानसभा के अंदर संविधान जलाने की धंमकी देने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी शहर द्वारा आज दमोहनाका से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का अर्थी जुलूस निकाला गया। बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता सडकों पर उतरे, बसपाईयों ने विधायक बाबू जंडेल सहित कांग्रेस के विरोध में नारे लगाये, बसपाईयों ने विधायक को देशद्रोही बताते हुए उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की ,यदि कांग्रेस विधायक को तत्काल बरखास्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो बसपा का विरोध प्रदर्शन कांग्रेस और उसके विधायक के साथ ही उनको संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ भी शुरु होगा,आज निकाले गए अर्थी जुलूस में बसपा नेता महासचिव राकेश समुंदरे, संगठन मंत्री राकेश चक्रवर्ती, नीरज चौधरी, एन पी गौतेल, मध्य विधानसभा अध्यक्ष रिषभ साठे,अमर चौधरी, मंगे सरदार,बसपा नेता रेशमा चौधरी,महेंद चडडा,राजू चौधरी, रवि नेता, बलराम,ओम समद,ईंजी कमलेश, रामरतन चौधरी, शिवदयाल, छोटे लाल चौधरी, विनोद पांडे, क्रषणा नेता, समता गडलिंग, आरती बौद्ध,अशोक नामदेव, एस पी मलिक, सुनील राज,हीमेश प्रजापति, आशा गोटिया, महेश चौधरी,विजय चौधरी, जानकी प्रसाद,सुभांशु सतनामी, सुखराम चौधरी,आनंद वर्मा, विकास त्रपाठी, दीपक चौधरी, अनील चौधरी, मुकेश बर्मन, दुर्गेश ठवरे, यश चौधरी, मदन कोल, सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



