छिंदवाड़ा दर्पण

सांसद के प्रयासों से अब मेडिकल कॉलेज का छात्र अमेरिका में भी कर सकेगा प्रैक्टिस

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से महानगरों की तर्ज पर चिकित्सा क्षेत्र में छिन्दवाड़ा भी निरंतर विकास कर रहा है। उनकी पहल एवं प्रयासों से छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज से पास किया हुआ एमबीबीएस ग्रेजुएट विदेशी चिकित्सा स्नातकों के लिए शैक्षिक आयोग एग्जाम के लिए योग्य हो गया है। अर्थात यदि एमबीबीएस ग्रेजुएट छात्र विदेशी चिकित्सा स्नातकों के लिए शैक्षिक आयोग एग्जाम क्लियर कर जाता है तो वह अमेरिका में मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए योग्य हो जाता है। यह इस संस्थान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसकी मान्यता लेने के लिए प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज भी प्रयास कर रहे थे, लेकिन सांसद श्री साहू के प्रयायों का ही नतीजा है कि इसकी मान्यता सिर्फ छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज का ही मिली है।
सांसद श्री साहू की पहल एवं प्रयासों से पूरे मध्यप्रदेश में छिन्दवाड़ा चिकित्सा महाविद्यालय को पोस्ट ग्रेजुएट की सबसे अधिक 46 सीटें मिलेगी। सांसद के सवा साल के कार्यकाल में ही मेडिकल कॉलेज को एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। इसे जहां छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है वही यहां के निवासियों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधा छिन्दवाड़ा में ही उपलब्ध हो सकेगी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई शुरू होने से यहां के युवाओं को मेडिकल शिक्षा के और भी अधिक अवसर मिलेंगे वहीं स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को भी नई मजबूती मिलेगी। हमारा क्षेत्र अब चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर होगा। सांसद श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि देश और प्रदेश के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। इसी मंशा के अनुरूप देश, प्रदेश और छिन्दवाड़ा में भी चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 70 करोड़ भारतीय जरूरतमंद व्यक्तियों को 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है।
सांसद के प्रयासों से छिन्दवाड़ा को मिल रहा महत्व
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा को लगातार महत्व मिल रहा है। सासंद श्री साहू ने पिछले दिनों दिल्ली प्रवास में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पीजी की 50 सीटें बढ़ाने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मध्यप्रदेश में सबसे अधिक छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 46 सीटें बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। इसके पूर्व सांसद के प्रयासों से ही मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा में एमबीबीएस की 50 मेडिकल की सीटें बढ़ी थी। मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ने के साथ ही यहा पर सुविधाओं मे भी सुविधाओं की बढ़ोतरी हो रही हैं।
विदित हो कि पिछले दिनों छिन्दवाड़ा प्रवास पर आए उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने भी मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। सांसद श्री साहू ने छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज में एमडी की सीटें स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है।
सांसद के प्रयासों से अब छिन्दवाड़ा में होगी एमडी की पढ़ाई
उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू को अपने सवा वर्ष के कार्यकाल के दौरान ही एक ओर बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। सांसद के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज में अब एमडी की पढ़ाई भी हो सकेगी। छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही पीजी की 46 सीटें स्वीकृत हो रही है। जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख विभाग एमडी फिजियोलॉजी, एमडी-एमएस एनाटॉमी, एमडी पैथालॉजी, फार्माकोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसन, एमडी फारेन्सिक मेडिसिन/ फारेन्सिक मेडिसिन एंड टाक्सीकोलॉजी, एमएस आर्थोपेडिक्स, एमडी एनास्थीसियोलॉजी, एमएस ओफस्ट्रेटिक्स एंड गायनोकोलॉजिस्ट, एमएस ईएनटी, एमएस जनरल सर्जरी शामिल है।
सांसद के प्रयासों से जिले में बढ़ रही स्वास्थ्य सुविधाएं
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ही छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हो रही है। सांसद श्री साहू के प्रयासों से ही पिछले सवा वर्षो से दोनों जिलों में निरंतर 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाकर हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से दोनों जिलों के जरूरतमंद मरीजों को निरंतर लाखों रूपयें की सहायता राशि प्रतिमाह उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं छिन्दवाड़ा मेडिकल कॉलेज और जिला स्वास्थ्य केन्द्र सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप स्वास्थ्य केन्द्रों में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88