मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

15 अगस्त तक पंचायतों में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रयास करें: हर्षिका सिंह

मण्डला। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत संचालित टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉकवार तथा पंचायतवार प्रथम तथा द्वितीय डोज के कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र की ऐसी पंचायतों को चिन्हित करें जिनमें 90 प्रतिशत से अधिक कोविड वैक्सीनेशन हो चुका है। इन पंचायतों में 15 अगस्त तक शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों एवं टोलों में 15 अगस्त तक सघन टीकाकरण सुनिश्चित करते हुए ज्यादा से ज्यादा पंचायतों को शतप्रतिशत वैक्सीनेट कराने का प्रयास करें।
कलेक्टर ने कहा कि प्रथम डोज के साथ-साथ अब कोविड के द्वितीय डोज के लिए पात्र हितग्राहियों का भी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। द्वितीय डोज के लिए पात्र हितग्राहियों को उनके टीकाकरण कार्यक्रम एवं तारीख की जानकारी दें। प्रथम डोज लगा चुके हितग्राहियों को द्वितीय डोज लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दोनों डोज का महत्व भी बताएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि अप्रैल एवं मई में कोविशील्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगाने वाले व्यक्तियों को द्वितीय डोज अवश्य लगाएं। सभी सीईओ जनपद द्वितीय डोज के लिए पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करते हुए उनके अनुसार टीकाकरण सत्र प्लान करें। उन्होंने कहा कि द्वितीय डोज के लिए भी मुनादी एवं स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कार्य सुनिश्चित करें।
श्रीमती सिंह ने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान घर-घर जाने वाले मैदानी अमले के माध्यम से भी कोविड के प्रथम एवं द्वितीय डोज के लिए पात्र हितग्राहियों की जानकारी एकत्रित करें तथा अमले के माध्यम से उन्हें टीकाकरण के लिए भी प्रोत्साहित करें। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 7 तारीख को आयोजित होने वाले अन्न वितरण कार्यक्रम के दौरान भी टीकाकरण की जानकारी प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक हर जनपद से कम से कम 15-15 पंचायतें शतप्रतिशत वैक्सीनेट कराने का पुरजोर प्रयास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88